फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bolero plunges into gorge on Bharmour-Pathankot highway two dead

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भीषण हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत, वाहन पर नियंत्रण हटने से हुई दुर्घटना

Fri, 11 Sep 2026 08:56 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/चंबा Published by: Akash Dubey Updated Fri, 11 Sep 2026 08:56 AM IST
सार

बुधवार मध्यरात्रि भरमौर-पठानकोट हाईवे पर एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें रविंदर कुमार (39) और विशाल कुमार (32) की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bolero plunges into gorge on Bharmour-Pathankot highway two dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दिनका घार के पास बुधवार मध्यरात्रि एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रविंदर कुमार (39) पुत्र मचला राम निवासी भरमौर और विशाल कुमार (32) पुत्र करनैल सिंह निवासी गौसन, भरमौर के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविंदर कुमार बोलेरो टैक्सी नंबर एचपी-01सी-3250 में विशाल कुमार के साथ लाहल स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। मध्यरात्रि के बाद दोनों वाहन लेकर भरमौर लौट रहे थे। इसी दौरान दिनका घार के समीप वाहन, चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने और मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं होने पर परिजनों व परिचितों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दिनका घार के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में खाई में मिला। स्थानीय लोगों और अन्य की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों शव की परिजनों को सुपुर्दगी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed