फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manish murder case: in Chandigarh Inquiries made to pharmacist

मनीष हत्याकांड : चंडीगढ़ में फार्मासिस्ट से की गई पूछताछ

Fri, 01 Mar 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Manish murder case: in Chandigarh
Inquiries made to pharmacist
फरार होने के बाद आरोपी ने खरीदी थीं दवाइयां
विज्ञापन

सेक्टर-43 और केमिस्ट की दुकान से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए
शिमला। राजधानी के मालरोड पर वेक एंड बेक कैफे में काम करने वाले उपमंडल चौपाल के मनीष (21) की हत्या के मामले में शिमला पुलिस आरोपी सितेंद्र को लेकर चंडीगढ़ पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार को वारदात का पूरा सीन री-क्रियेट करवाया। कैसे आरोपी शिमला के मालरोड पर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद चंडीगढ़ पहुंचा। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद यहां पर क्या-क्या किया। चंडीगढ़ से कैसे सिरसा भागा। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच एवं पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


चंडीगढ़ में जांच टीम ने केमिस्ट की दुकान में फार्मासिस्ट से भी पूछताछ की है। इसके अलावा चंडीगढ़ में सेक्टर-43 और केमिस्ट की दुकान से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए। आरोपी जिस हरियाणा रोडवेज की बस में बैैठा था उसके चालक-परिचालक से भी पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि 25 फरवरी की रात को हरियाणा के सिरसा (रनिया) निवासी आरोपी सितेंद्र पाल सिंह वारदात को अंजाम देने के बाद चंडीगढ़ भाग गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article