फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   manimahesh yatra will start from 24 august in chamba himachal

मणिमहेश यात्रा: जन्माष्टमी पर होगा छोटा शाही स्नान, ये है शुभ मुहूर्त

Thu, 22 Aug 2019 10:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Aug 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
manimahesh yatra will start from 24 august in chamba himachal
फाइल फोटो

मणिमहेश की पवित्र यात्रा भले ही आधिकारिक तौर पर शनिवार से शुरू होगी, लेकिन जन्माष्टमी पर छोटा शाही स्नान होगा। इसके लिए हजारों शिव भक्त रवाना हो गए हैं। छोटा शाही स्नान (जन्माष्टमी) 23 अगस्त को सुबह आठ बजकर नौ मिनट पर शुरू होगा।

विज्ञापन


यह 24 अगस्त सुबह आठ बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालु डल झील में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना करेंगे और कुंड का पवित्र जल प्रसाद के तौर पर लेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार शाम को हजारों की तादाद में शिव भक्त डल झील पहुंच गए हैं। जबकि सैकड़ों श्रद्धालु शुक्रवार को पहुंचेंगे। शुक्रवार को शाही स्नान के बाद मणिमहेश यात्रा का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा छह सितंबर तक चलेगी। हालांकि, प्रशासन यात्रा को 24 अगस्त से पूजा-अर्चना के साथ शुरू करेगा। यात्रा के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी 20 अगस्त तक लगा दी गई है। पंडित विपिन शर्मा ने जन्माष्टमी पर छोटा शाही स्नान शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू होने की पुष्टि की है।

उफनते नाले और खराब रास्ता लेगा शिवभक्तों की परीक्षा

manimahesh yatra will start from 24 august in chamba himachal

पांच सितंबर को सप्तमी पर संचूई के शिव चेले दोपहर बाद डल को पार करने की रस्म अदा करेंगे और इसी दिन शाम आठ बजकर 49 मिनट पर बड़ा शाही स्नान शुरू होगा और छह सितंबर आठ बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगा।

उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी यात्रा का जायजा लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। वह सभी प्रबंधों का जायजा लेने के बाद सेक्टर अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।

मूसलाधार बारिश के चलते भरमौर से लेकर मणिमहेश तक की यात्रा के तहत आने-वाले नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कई जगहों पर बनी पुलिया बह गई हैं। आगामी दिनों में बारिश के आसार हैं। ऐसे में मणिमहेश यात्रा श्रद्धालुओं का इम्तिहान भी लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed