फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mangal pandey targets virbhadra singh

भ्रष्टाचार में लालू से आगे निकल गए वीरभद्र: पांडे

Wed, 21 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 21 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
mangal pandey targets virbhadra singh

प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि भाजपा ने परिवर्तन रथ यात्रा शुरू होते ही शिमला नगर निगम चुनावों में जीत हासिल कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनके गृह क्षेत्र में ही आइना दिखा दिया है। लालू और वीरभद्र सिंह में कोई फर्क नहीं है। अब वीरभद्र सिंह तो भ्रष्टाचार के मामले में लालू प्रसाद यादव से भी आगे हैं।

विज्ञापन


लालू जमानत लेने के लिए सीएम पद से इस्तीफा देकर गए थे, लेकिन वीरभद्र ने बिना इस्तीफा दिए जमानत लेकर मुख्यमंत्री के पद को ठेस पहुंचाई। मंगलवार को पालमपुर विस के ख्याह पट्ट पहुंची परिवर्तन यात्रा की जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी शिमला जीता है, अब प्रदेश की बारी है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले परिवर्तन यात्रा शुरू हुई और तीसरे दिन शिमला में भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर काबिज हो गए हैं। इससे साफ है कि कांग्रेसी भी परिवर्तन को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन रथ यात्रा 400 छोटी बड़ी जनसभाएं करेगी और यह आंधी का रूप धारण करेगी। इससे पहले प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, महामंत्री कृपाल परमार, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हेमांशु मिश्रा ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, प्रदेश भाजपा सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, महामंत्री विजय भट्ट, मान चंद ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजय शर्मा, बलवीर बबलु, मंडल उपाध्यक्ष सदर्शन जंवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण, महामंत्री स्नेह शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष शेर सिंह, भाजयुमो महामंत्री पवन सुत, अशोक कुमार, हैप्पी, चौधरी चुनी लाल समेत कई लोग मौजूद रहे। 


खुद को राजा समझना वीरभद्र की गलतफहमी 
पांडे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद को राजा समझते है, लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि असली राजा तो जनता होती है, जो चुनाव के जरिये राजा और रंक का फैसला करती है। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार की योजनाओं को हिमाचल सरकार इसलिए लागू नहीं कर रही कि उसे डर है कि कहीं जनता को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिला तो कांग्रेस एक भी सीट नहीं बचा पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed