फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mandi Sadar MLA Anil Sharma May joins Himachal Congress

अनिल शर्मा की कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज, खेमे में मची हलचल

Sat, 17 Aug 2019 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Aug 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Mandi Sadar MLA Anil Sharma May joins Himachal Congress
मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा (फाइल फोटो)

मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा की कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा से निष्कासन की चर्चा से पहले ही सियासत गरमाई हुई है। अब कांग्रेस खेमे में अनिल शर्मा की वापसी को लेकर हलचल तेज हो गई है। 2017 के  विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री अनिल अपने पिता और पुत्र के साथ भाजपा के हुए और चुनाव जीतने के बाद भाजपा का मंत्री पद हासिल किया।

विज्ञापन


लेकिन लोकसभा चुनावों में अनिल शर्मा ने भाजपा से फिर दूरियां बना लीं। इस बार बेटे आश्रय शर्मा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस के टिकट से लोकसभा का चुनाव अपने दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री के पंडित सुखराम की छत्रछाया में लड़ा। धर्म संकट का हवाला देकर अनिल शर्मा चुनाव प्रचार से दूर रहे।

विज्ञापन

वे अपने बेटे के साथ भी नहीं चले। लेकिन बेटे के गुपचुप समर्थन की चर्चाएं खूब रहीं। दबाव में आकर उन्हें भाजपा के मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और अब उनकी भाजपा से छुट्टी होना भी लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में अनिल शर्मा को अपने पिता और पुत्र के साथ दोनों की कांग्रेस पार्टी का सहारा है। चर्चा यह भी है कि पुत्र और दादा के साथ-साथ कांग्रेस भी अनिल के स्वागत के लिए तैयार है। हालांकि अनिल शर्मा कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहते।

उन्होंने अगला कदम कार्यकर्ताओं की राय पर छोड़ा है। बार-बार दल बदलने से कार्यकर्ताओं में गलत छवि जा रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं की राय पर अगला कदम निर्भर करेगा। वहीं, मीडिया को दिए बयान में उन्होंने  कहा है कि उन्हें भाजपा से निष्कासन की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। मीडिया से ही उन्हें जानकारी मिली है। अगर प्रदेशाध्यक्ष ने निष्कासन की बात कही है तो कुछ ना कुछ तो होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed