{"_id":"64ea002c89748bd0e40e5935","slug":"mandi-news-two-pregnant-women-were-airlifted-from-balichowki-to-mandi-hospital-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बालीचौकी से एयरलिफ्ट कर मंडी अस्पताल पहुंचाईं दो गर्भवती महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बालीचौकी से एयरलिफ्ट कर मंडी अस्पताल पहुंचाईं दो गर्भवती महिलाएं
Sat, 26 Aug 2023 07:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Aug 2023 07:08 PM IST
सार
प्रदेश के मंडी जिला प्रशासन ने सराज क्षेत्र में सड़कें बंद होने पर दो गर्भवती महिलाओं को शनिवार को एयरलिफ्ट कर जोनल अस्पताल मंडी तक पहुंचाया।
विज्ञापन
एयरलिफ्ट कर मंडी अस्पताल पहुंचाईं दो गर्भवती महिलाएं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला प्रशासन ने सराज क्षेत्र में सड़कें बंद होने पर दो गर्भवती महिलाओं को शनिवार को एयरलिफ्ट कर जोनल अस्पताल मंडी तक पहुंचाया। दोनों महिलाएं गर्भवती हैं और इसके चलते इनको चेकअप करवाना था। रास्ते बंद होने के चलते इनका अस्पताल तक पहुंचना बहुत कठिन हो गया था। ऐसे में शनिवार को आपदाग्रस्त खोलानाल की दो गर्भवती महिलाओं को एयरलिफ्ट कर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यह महिलाएं अपने परिवारों के साथ शुक्रवार से नगवाईं राहत शिविर में ठहरी थीं। जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे दोनों महिलाओं को वायुसेना के हेलिकाप्टर से भुंतर एयरपोर्ट से लिफ्ट कर मंडी पहुंचाया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्राप्त हो सकी।
विज्ञापन