{"_id":"5e7212948ebc3e7743464b27","slug":"manav-bharti-university-solan-fake-degree-case-anticipatory-bail-plea-decision-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव भारती विवि के मालिक की अग्रिम जमानत पर दो दिन होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव भारती विवि के मालिक की अग्रिम जमानत पर दो दिन होगा फैसला
Wed, 18 Mar 2020 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 18 Mar 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव भारती विवि के मालिक राजकुमार राणा की अग्रिम जमानत याचिका आगामी दो दिन के लिए लंबित हो गई है। बुधवार को राणा की याचिका पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कोर्ट सोलन में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका पर दो दिन बाद फैसला देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
याचिका लंबित होने की वजह से राणा को गिरफ्तारी से बचने के लिए दो और दिन मिल गए हैं। अब जब तक कोर्ट से याचिका पर निर्णय नहीं आ जाता। पुलिस के लिए मानव भारती विवि के मालिक को गिरफ्तार करना आसान नहीं होगा। इस बीच बुधवार को मानव भारती विवि की रजिस्ट्रार अनुपमा को भी तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को सीजेएम कोर्ट सोलन में पेश किया गया।
विज्ञापन
यहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने फर्जी डिग्री मामले में आरोपी रजिस्ट्रार अनुपमा को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्णय दिया है। अनुपमा 31 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस को जांच फर्जी डिग्री वालों के नाम भी मिले
पुलिस ने अब तक गिरफ्तार तीनों आरोपियों की निशानदेही पर कई अहम सुबूत जुटाए हैं। पुलिस ने राजस्थान से मिले दोनों कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क स्कैन कर ली है। जिसमें कई ऐसे पाठ्यक्रमों की डिग्री बांटे जाने का खुलासा हुआ है, जिनके लिए मानव भारती विश्वविद्यालय के पास मान्यता ही नहीं थी। शुरुआत में वर्ष 2012 तक चले केस की डिग्री आगामी कई सालों तक बांटे जाने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के हाथ उन लोगों के नाम और पते भी आ गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने राजकुमार राणा की अग्रिम जमानत याचिका दो दिन के लिए लंबित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि याचिका पर 19 मार्च को फैसला आएगा। जिसके बाद पुलिस अगला कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस की जांच जारी है।