फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   manali winter queen nikita sharma press conference at shimla.

विंटर क्वीन ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िए क्या कहा?

Fri, 09 Jan 2015 10:36 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
manali winter queen nikita sharma press conference at shimla.

मनाली विंटर क्वीन शिमला की निकिता शर्मा ने खिताब पर सवाल उठने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। शिमला पहुंची निकिता मीडिया के सामने आई और खुलकर इस मामले पर बात की।

विज्ञापन


निकिता ने डीसी कुल्लू के हस्तक्षेप को सही बताया और कहा कि बाद में जो भी फैसले लिए गए वे सही थे। उन्होंने कहा कि अंतिम राउंड में सिर्फ 40 सुंदरियां पहुंची थी जिनमें उनका नाम तक नहीं था।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज की जिसके बाद उपायुक्त ने सख्त फैसला लिया। जांच में पाया गया कि अंतिम राउंड से पहले एक या दो राउंड के नंबर नहीं जोड़े गए थे जिससे रिजल्ट गलत आ रहा था। बाद में इस गलती को सही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्‍था का नाम घसीटना गलत

manali winter queen nikita sharma press conference at shimla.

निकिता का कहना है कि प्रशासन ने सही फैसला लिया और विवाद शांत हो गया। जो भी प्रतिभागी सवाल पहले लिए निर्णय पर सवाल उठा रही थी, वे संतुष्ट हो गई, चूंकि अंतिम फैसला अनुभवी और सालों से सौंदर्य प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में रह चुके अनुभवी लोगों ने लिया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने इस प्रतियोगिता के पारदर्शिता को बनाए रखा है। उधर इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश भर में आडिशन करवाने वाली संस्था चारू कैसल के चेयरमैन कपूर बी भान ने कहा कि उनका इस विवाद से कोई लेना देना नहीं है।

इसमें उनका और उनकी संस्था का नाम जबरदस्ती जोड़ा जा रहा है। यह उपायुक्त और निर्णायक मंडल का फैसला था, जिसे वे स्वीकार करते है।

सुष्मिता सेन है निकिता की आदर्श

manali winter queen nikita sharma press conference at shimla.

शरद सुंदरी निकिता सुष्मिता सेन को मॉडलिंग के साथ ही समाज सेवा के लिए भी अपना आदर्श मानती है। वे भी सुष्मिता सेन की तरह से समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगी। उनसे जो भी संभव होगा वे करेंगी।

बचपन से ही दया भावना से भरी निकिता ने पुरस्कार में मिली एक लाख एक हजार में से 50 हजार की राशि मनाली के स्टे अलेऊ स्थित वृद्ध आश्रम को भेंट की। वहीं घर से लेकर गए दस्तानों तक को वृद्ध आश्रम में दे कर आ गई।

निकिता अपनी इस सफलता का श्रेय अपने आत्म विश्वास, माता पिता के आशीर्वाद और दोस्तों से मिले प्रोत्साहन को देती है। सबसे अहम था उनका आत्म विश्वास जिसने उन्हें यह खिताब दिलवाया। निकिता इसके बाद जब भी मौका मिलेगा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी और मिस इंडिया कांटेस्ट जीतना उनका सपना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed