{"_id":"a2dbbdbcb0675e20375555c5741176e3","slug":"manali-to-leh-hrtc-bus-service-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली से लेह जाने वाली विशेष बस बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली से लेह जाने वाली विशेष बस बंद
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली से लेह जाने वाले विशेष बस सेवा बंद हो गई है। लेह जाने वाले रास्ते में पानी जमने और बर्फबारी होने की संभावना को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने बस सेवा बंद करने का फैसला लिया है। एक जुलाई को मनाली से लेह के लिए विशेष बस सेवा शुरू हुई थी।
विज्ञापन
मनाली से लेह तक करीब 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए एक यात्री का एक ओर का किराया 2500 रुपये था। पर्यटन निगम की इस योजना को जबरदस्त रिस्पांस मिला। बस यात्रा के दौरान बारालाचा, तंगलंगला तथा खरदुंगला दर्रे के नजारे देखने का भी लोगों को मौका मिला।
विज्ञापन
पर्यटन निगम के मनाली स्थित मार्केटिंग आफिस के अधिकारी ने बताया है कि 15 सितंबर से लेह जाने वाला रास्ता आधिकारिक तौर पर बंद हो जाता है। ऐसे में निगम ने भी अपनी विशेष बस सेवा को बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन