फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man died of heart attack after unable to arrange money for daughter wedding

नोटबंदीः जिस घर से विदा होनी थी बेटी, वहीं से उठी पिता की अर्थी

Fri, 18 Nov 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Updated Fri, 18 Nov 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
Man died of heart attack after unable to arrange money for daughter wedding

नोटबंदी ने एक और जान ले ली। बेटी की शादी के लिए पैसे का इंतजाम न होने पर पिता के साथ कुछ ऐसा हुआ, मातम पसर गया। जिस घर में हफ्ते बाद गाजे-बाजे के साथ बेटी की बारात आनी थी, उस घर में अब मातम पसरा है। इसकी वजह है नोटबंदी। शादी के लिए पैसों का प्रबंध करने चंडीगढ़ गए दुल्हन के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन


उपमंडल धर्मपुर की ग्राम पंचायत सिद्धपुर के तयोग गांव के दामोदर दास की बेटी की शादी 24 नवंबर को तय हुई है। शादी के लिए जो रकम निकाली थी, वो 500-1000 रुपये के नोट थे। इस पूरी रकम को बैंक में जमा करवाना पड़ा। नोटबंदी से बैंक में जमा रकम से निश्चित धनराशि मिलने के कारण दामोदर दास परेशान थे।

विज्ञापन

रिश्तेदारों और दोस्तों से मांग रहे थे पैसे

Man died of heart attack after unable to arrange money for daughter wedding

लिहाजा, पैसों के प्रबंध के लिए वह चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदारों के पास गए। लेकिन 12 नवंबर को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। दामोदर का बेटा मुंबई से होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ले रहा है, जिसकी फीस भी देनी थी। पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सिद्धपुर गंगा राम का कहना है कि बेटी की शादी के लिए पैसों की चिंता से दामोदर दास परेशान थे।

वह चंडीगढ़ अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के पास पैसों के प्रबंध के लिए गए थे ताकि शादी के लिए खरीदारी कर सकें। दामोदर दास अपने पीछे पत्नी जोगिंद्रा देवी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। दामोदर दास की एक बेटी की शादी पहले ही हो चुकी हैं। दामोदर दास परिवार का एक मात्र सहारा थे, जिन पर पूरा परिवार निर्भर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed