{"_id":"6a8dabed5edc9ef483019eff","slug":"fines-will-be-imposed-for-dumping-garbage-in-the-open-monitoring-will-be-done-via-cameras-shimla-news-c-19-sml1002-775851-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खुले में कूड़ा फेंका तो कटेगा चालान, कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खुले में कूड़ा फेंका तो कटेगा चालान, कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गारबेज आईडी के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर
नगर निगम आयुक्त ने जारी किए दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में रविवार समेत सार्वजनिक अवकाश के दिन खुले में कचरा फेंकने वाले लोगों और कारोबारियों पर नगर निगम अब सख्ती करेगा। औचक निरीक्षण कर ऐसे लोगों के चालान काटे जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी गंदगी फैला रहे लोगों पर नजर रखी जाएगी।
अवकाश के दिन भी शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए नगर निगम नई मुहिम शुरू करने जा रहा है। इस बारे में सभी वार्डाें के सेनेटरी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों का भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में सफाई व्यवस्था पर लंबी चर्चा हुई। सुपरवाइजरों ने बताया कि छुट्टी के दिन खासकर रविवार को शहर में कूड़ा नहीं उठता। कर्मचारियों के अवकाश के चलते कई लोग घरों और दुकानों का कूड़ा बाहर खुले में फेंक देते हैं। इससे शहर में गंदगी फैलती है और जगह जगह कचरे के ढेर लग जाते हैं। इसके लिए अब सख्ती की जाएगी।
लोगों से भी अपील है कि खुले में कचरा न फेंके और अगले दिन सैहब कर्मचारियों को ही कूड़ा दें। बैठक में शहरवासियों को राहत देने का भी फैसला लिया गया है। लोगों को अब नई गारबेज आईडी बनाने या हटाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। वार्ड में तैनात सुपरवाइजरों को इसकी शक्तियां दी जाएंगी। सुपरवाइजर इसका काम देखेंगे। अभी लोगों खासकर किराएदारों को अपनी गारबेज आईडी बनाने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
डिफाल्टरों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन
शहर में कूड़ा शुल्क न चुकाने वाले लोगों के नगर निगम बिजली-पानी के कनेक्शन काटेगा। कुछ दिन पहले निगम ने 16 लोगों के कनेक्शन काटने के निर्देश जारी किए गए थे। आयुक्त ने इन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 291 और ऐसे भवन मालिकों के बिजली और पानी कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। अतिरिक्त आयुक्त भुवन शर्मा ने कहा कि शहरवासियों को जल्द कूड़े के बिल जारी किए जाएंगे। सितंबर से लोगों को बिल मिलना शुरू हो जाएंगे।