फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Role of employees crucial in census: Sharma

जनगणना में कर्मचारियों की भूमिका अहम : शर्मा

Tue, 25 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Role of employees crucial in census: Sharma
जुन्गा (शिमला)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में मंगलवार को जनगणना के द्वितीय चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार जुन्गा कार्तिकेय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि जनगणना में कर्मचारियों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में छह पर्यवेक्षक और 32 प्रगणक प्रशिक्षण ले रहे हैं। तहसीलदार कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि जुन्गा ब्लॉक में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 78 ब्लॉक बनाए गए हैं। जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य एक सितंबर से शुरू होकर 5 अक्तूबर तक चलेगा। कार्तिकेय शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से आग्रह किया कि वह लोगों को जनगणना प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ मोबाइल पर जनगणना एप डाउनलोड कर 31 अगस्त तक स्वयं अपना डाटा अपलोड करने के लिए भी प्रेरित करें। कार्यालय कानूनगो अरविंद कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो मास्टर ट्रेनर रामानंद और मोहित भारद्वाज पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article