{"_id":"69ff17c37f48b1a6030f4731","slug":"man-died-after-being-scorched-in-a-fire-he-himself-started-incident-reported-in-matasa-village-jubbal-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: अपनी की लगाई आग में झुलसने से व्यक्ति की मौत, जुब्बल के मटासा गांव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: अपनी की लगाई आग में झुलसने से व्यक्ति की मौत, जुब्बल के मटासा गांव का मामला
Sat, 09 May 2026 04:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 May 2026 04:47 PM IST
सार
जुब्बल के मटासा गांव में एक व्यक्ति की अपनी ही लगाई आग में झुलसने से मौत हो गई। नेपाल मूल के इस व्यक्ति ने सेब की खाली ट्रे में आग लगाई थी।
विज्ञापन
आग में झुलसने से मौत(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिमला जिले के जुब्बल के मटासा गांव में एक व्यक्ति की अपनी ही लगाई आग में झुलसने से मौत हो गई। नेपाल मूल के इस व्यक्ति ने सेब की खाली ट्रे में आग लगाई थी। एकाएक आग भड़क गई और इस आग में चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, नेपाल के दैलेख जिला निवासी टोपिद्र कार्की कुछ समय से गांव मटासा में एक सेब बगीचे में काम कर रहा था। शुक्रवार शाम को टोपिद्र कार्की बगीचे में काम करने के बाद रसोईघर में गया। इसी दौरान उसने रसोई में पड़ी सेब की खाली ट्रे को इकट्ठा किया और बाहर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और टापिद्र कार्की के कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने के बाद वह किसी तरह कमरे की ओर गया। वहां अपना जला हुआ लोअर उतार दिया। इसके बाद वह पानी की मदद से आग बुझाने के लिए दोबारा रसोईघर की तरफ आया, लेकिन अत्यधिक झुलसने और दर्द के कारण वह बेसुध होकर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के भाई प्रेम कार्की ने पुलिस को दी। जुब्बल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है।
विज्ञापन