फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man arrested with thirty two thousand rupee fake currency in una himachal pradesh

नकली नोटों समेत पंजाब के युवक को पकड़ा, 32,600 रुपये बरामद

Sun, 14 Jul 2019 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
man arrested with thirty two thousand rupee fake currency in una himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के धार्मिक क्षेत्र चिंतपूर्णी के नजदीक जौड़बड़ में एक युवक से टैरेस पुलिस ने 32 हजार 600 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। युवक जौड़बड़ में एक हार्डवेयर की दुकान पर दो हजार रुपये का नकली नोट चलाकर भागने की फिराक में था। दुकानदार को शक होने पर मामला पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद युवक को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उससे 32 हजार 600 रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात के समय चिंतपूर्णी की तरफ से एक बाइक सवार टैरेस की तरफ आया। इस युवक ने जौड़बड़ में हार्डवेयर की दुकान के आगे बाइक खड़ी की और दुकान से सौ-सौ रुपये के दो ताले खरीदे। भुगतान करने के लिए उसने दुकानदार को दो हजार रुपये का नोट दिया। बदले में दुकानदार ने इसे 1800 रुपये लौटा दिए। युवक पैसे लेकर बाइक से टैरेस की तरफ चला गया।
विज्ञापन


दुकानदार को युवक के दो हजार के नोट के नकली होने का शक हुआ। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने अपने शक को दूर करने के लिए आसपास अन्य लोगों को भी नोट दिखाया। सभी ने नोट नकली होने की बात कही। हार्डवेयर के दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पहले पुलिस को सूचित किया और फिर युवक का पीछा किया। बाद में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तलवाड़ा रोड पर दबोचा 

चौकी प्रभारी एएसआई गुरबख्श सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया। टीम ने तलवाड़ा रोड पर टैरेस के रास्ते इस युवक को बाइक के साथ काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवक की पैंट की जेब से दो हजार के 16 और दो सौ के तीन नकली नोट निकले। युवक की पहचान सुमित चौहान (34), निवासी हाउस नंबर 19 मीठापुर कॉलोनी, सिंह गुरुद्वारा जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। 

पुलिस तलाश रही शातिर का नेटवर्क 
पुलिस अब आरोपी युवक के नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि युवक के साथ इसके कोई और साथी तो नहीं थे। कहीं जौड़बड़ के अलावा किसी अन्य जगह भी नकली नोट खपाने की कोशिश तो नहीं की जा रही। गौरतलब है कि इससे पूर्व चिंतपूर्णी में भी नकली नोटों की करेंसी के साथ चिंतपूर्णी पुलिस ने दो महिलाओं और दो युवकों को पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed