{"_id":"5b93bf32867a557e9f67be51","slug":"man-argument-with-lady-doctor-in-nadaun-hospital-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार पर टंगी संत की तस्वीर देख भड़का युवक, महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार पर टंगी संत की तस्वीर देख भड़का युवक, महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल नादौन में एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के कक्ष में आकर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल नादौन में शनिवार को महिला चिकित्सक अपने कक्ष में रोगियों की जांच कर रही थीं। तभी एक युवक वहां जांच करवाने के लिए पहुंचा। युवक दीवार पर टंगी एक कथित संत की तस्वीर को देखकर भड़क उठा और चिकित्सक को भला बुरा कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महिला चिकित्सक ने युवक को समझाया लेकिन, वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। इस दौरान युवक ने वहां की वीडियो बनाई और काफी अनाप-शनाप बोलने लगा। मामला बढ़ता देख युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
महिला चिकित्सक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवा कर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।