फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   make your passport in just 10 minutes.

अब घर बैठें दस मिनट में बनवाएं अपना पासपोर्ट

Fri, 16 Jan 2015 10:50 AM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
make your passport in just 10 minutes.

आइए हम आपको बताते हैं आखिर आप कैसे ऑनलाइन तरीके से पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

विज्ञापन


सबसे पहले google पर जाकर पासपोर्ट सेवा टाइप कीजिए। इससे पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट खुल जाएगी। साइट खुलने पर आपके सामने ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के दो ऑप्शन नजर आएंगे।

इनमें पहला ऑप्शन login का है जो हरे घेरे में होगा। यह उन लोगों के लिए हैं जो अपना पासपोर्ट अकाउंट पहले खोल चुके हैं। दूसरा ऑप्शन नए यूजर के लिए है। नए यूजर Register Now ऑप्शन पर क्लिक कर अपना पासपोर्ट अकाउंट बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक form भरना होगा।

विज्ञापन

Step-2: अकाउंट बनाने के लिए ऐसे भरें फॉर्म

make your passport in just 10 minutes.

-रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने के बाद सबसे पहले अपने नजदीक के passport office का नाम भरें।
-इसके बाद दिए गए option में अपना नाम/जन्मतिथि/ईमेल आईडी भरिए।
-अगर अपने E-mail अकाउंट को ही पासपोर्ट अकाउंट बनाना है तो इसे टाइप कर दें।
-Form के आखिर में बॉक्स में दिखाए नंबर या वर्ड टाइप कीजिए।
-रजिस्ट्रर ऑप्‍शन पर click कर इस प्रक्रिया को पूरा कीजिए।
-आपको तुरंत अपने ईमेल अकाउंट पर पासपोर्ट अकाउंट और पासवर्ड की जानकारी से संबंधित link मिलेगा।
-इस link पर click कर आप अपना पासपोर्ट फॉर्म भर सकते हैं।

Step-3: ऐसे भरें पासपोर्ट फॉर्म

make your passport in just 10 minutes.

पासपोर्ट अकाउंट बनने के बाद जाने आप पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर जाकर सीधे login कर सकते हैं। यहां आप पासपोर्ट के लिए apply form पर click कर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस फॉर्म को आप online भर सकते हैं। साथ ही डाउनलोड कर खुद हाथ से भरकर संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका सबसे आसान है।

पासपोर्ट फॉर्म में भरनी होंगी ये सूचनाएं
-passport form में सबसे पहले अपना पूरा नाम टाइप कीजिए।
-इसके बाद जन्मतिथि/जन्म स्‍थान/स्‍थाई पता/पेनकार्ड/वोटरकार्ड/शैक्षणिक योग्यता के कॉलम भरें।
-अपना आधार कार्ड नंबर/मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी भी भरिए।
-दो पेज के इस form को भरने के बाद आप इसे online जमा करवा सकते हैं।
-पासपोर्ट फीस बच्चों के ल‌िए 1000 रुपए जबकि बाकी लोगों के लिए 1500 रुपए निर्धारित है। इसे भी आप online/offline जमा करा सकते हैं।

विज्ञापन

Step-4: इंटरव्यू दीजिए, पासपोर्ट लीजिए

make your passport in just 10 minutes.

online फॉर्म बाद आपको ईमेल और फोन के जरिए interview की तारिख मिल जाएगी। निर्धारित तिथि पर जाकर आप पासपोर्ट अधिकारी से मिल सकते हैं। पासपोर्ट फीस बच्चों के ल‌िए 1000 रुपए जबकि बाकी लोगों के लिए 1500 रुपए निर्धारित है।

पासपोर्ट ऑफिस में ही अपनी फोटो और दूसरी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। इंटरव्यू के बाद जैसे ही आपका पासपोर्ट बनकर आएगा आपको पासपोर्ट कार्यालय से सूचित कर दिया जाएगा।

ऐसे मिलेगी ताजा अपडेट

make your passport in just 10 minutes.

यदि आप पासपोर्ट बनने से लेकर मिलने तक की प्रक्रिया की जानकारी चाहते हैं तो आपको महज 35 रुपए खर्च करने होंगे। इसके बाद आपको मोबाइल मैसेज के जरिए हर जानकारी मिलती रहेगी।

आपका पासपोर्ट फॉर्म कहां पहुंचा, थाने में वेरिफिकेशन हुई कि नहीं, कब मिलेगा, इन सबकी जानकारी आपको मैसेज के जरिए मिलती रहेगी। वहीं, अब पुलिस को भी अपनी वेरिफिकेशन रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर देनी होगी। इससे आपका पासपोर्ट भी जल्द से जल्‍द आपको मिल जाएगा।

रिजनल पासपोर्ट अधिकारी हिमाचल प्रदेश राजेश शर्मा ने बताया कि पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया सरल कर दी गई है। एक ही दिन में तत्काल के पासपोर्ट लोगों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। नए आवेदन करने पर भी दो-तीन दिन में वेरिफिकेशन और उसके एक महीने के भीतर पासपोर्ट लोगों को उपलब्ध करवा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed