फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   makar sakranti festival in shimla.

मकर सक्रांति: ऐसे पूरी होगी आपकी हर मनोकामना

Wed, 14 Jan 2015 12:04 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
makar sakranti festival in shimla.

माघ माह का मकर संक्रांति पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस माह दान का विशेष महत्व है। दान में तिल और गुड़ देना विशेष रूप से फल देने वाला माना जाता है। परंपरागत रूप से लोहड़ी पर लोग अपने घरों में हवन करवाते हैं।

विज्ञापन


इसमें तिल, घी, मूंगफली की आहुति डाली जाती है। ऊपरी शिमला में संक्रांति पर तिल के लड्डु बनाने का भी विशेष महत्व है। लोहड़ी के अगले रोज मनाए जाने वाले मकर संक्रांति पर्व पर दान पुण्य को विशेष तवज्जो दी जाती है।
विज्ञापन


तिल और खिचड़ी के दान को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। घरों में संक्रांति के दिन तिल के व्यंजन और खिचड़ी अवश्य बनाई जाती है। मकर संक्रांति पर लोग सूर्य पूजन कर पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दान से मिलेगा ब्रह्मलोक

makar sakranti festival in shimla.

पंडित योगेंद्र शर्मा ने बताया कि मत्स्य पुराण का कथन है कि माघ माह की पूर्णिमा में जो व्यक्ति ब्राह्मण को दान करता है। उसे ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है। राजधानी शिमला के समीप तत्तापानी में भी इस दिन दान पुण्य किया जाता है।

ज्योतिषाचार्य सीताराम शास्त्री के अनुसार निर्णय सिंधु में कहा गया है कि माघ माह के दौरान मनुष्य को कम से कम एक बार पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। भले पूरे माह स्नान के योग न बन सके लेकिन, एक दिन के स्नान से स्वर्ग लोक का उत्तराधिकारी बना जा सकता है।

उन्होंने बताया कि माघ माह में सूर्य के मकर राशि में स्थित होने पर अवश्य तीर्थ स्नान करना चाहिए। शास्त्रों और पुराणों में वर्णित है कि इस माह में पूजन और स्नान करने से भगवान नारायण को प्राप्त किया जा सकता है।

कैसे पहुंचे तत्तापानी

makar sakranti festival in shimla.

तत्तापानी पहुंचने के लिए श्रद्धालु मशोबरा, धामी, बसंतपुर मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। शिमला से मशोबरा बल्देंया मार्ग से होते हुए तत्तापानी पहुंचा जा सकता है।

शहर में नाच गाकर मनाई जाऐगी लोहड़ी
लोहड़ी को लेकर शहर के लोगों में खूब उत्साह है। विशेषकर सिख समुदाय के लोगों ने लोहड़ी को लेकर खास तैयारियां की हैं। शहर में जगह-जगह अंगीठियां जला नाच गाकर लोहड़ी मनाने की तैयारियां की गई हैं।

टूटीकंडी, लोअर बाजार में सुंदर पंसारी चौक, नत्थू हलवाई चौक सहित मिडल बाजार तथा लक्कड़ बाजार और मालरोड में अंगीठियां जला कर लोहड़ी मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed