Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major road accident in Himachal: Car plunges into deep gorge; six youths, including four minors, killed

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चार नाबालिगों समेत छह दोस्तों की मौत

Wed, 18 Nov 2026 04:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, लडभड़ोल (मंडी)।
अमर उजाला नेटवर्क, लडभड़ोल (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 04:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले में भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की माैत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। 

विज्ञापन
Major road accident in Himachal: Car plunges into deep gorge; six youths, including four minors, killed
300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चार नाबालिगों समेत छह दोस्तों की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के लडभड़ोल में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार नाबालिगों समेत छह दोस्तों की मौत हो गई। हादसा लडभड़ोल में गैस एजेंसी के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार चपलू पुल के समीप खड्ड किनारे दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार वाहन के अंदर ही फंस गए। दुर्घटना की जानकारी बुधवार दोपहर को मिली। उधर, युवकों के घर नहीं लौटने पर परिजन रात से ही उनकी तलाश में जुटे हुए थे। कार में कुल छह युवक सवार थे।

विज्ञापन

Trending Videos

कार्यक्रम से लाैटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस चौकी लडभड़ोल को कार (एचपी-29सी-5167) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। थाना जोगिंद्रनगर के एसएचओ भी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार गवाला निवासी पंकज कुमार की बहन के बच्चे का नामकरण समारोह दरोब गांव में आयोजित किया गया था। सभी युवक इस समारोह में शामिल होने के लिए दरोब गए हुए थे। देर रात कार्यक्रम से लौटते समय लडभड़ोल पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा देर रात होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई और कार खाई में ही पड़ी रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक घर नहीं पहुंचे तो चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की
बुधवार सुबह तक जब युवक घर नहीं पहुंचे तो चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए युवकों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बुधवार दोपहर वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणजीत कपूर, स्थानीय नायब तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। 
 

विज्ञापन

मृतकों की सूची
 स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी छह युवकों के शव खाई से बाहर निकाले गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान यश राय (14) पुत्र रामलाल निवासी सिमस, आयुष (19) पुत्र विनोद कुमार निवासी सिमस, पंकज (17) पुत्र प्रकाम सिंह निवासी गवाला, आदित्य (17) पुत्र अजय कुमार निवासी बलोटू, अर्नव (16) पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी गवाला और अनुज (18) पुत्र नवीन राय निवासी सिमस के रूप में हुई है। सभी मृतक लडभड़ोल तहसील के रहने वाले थे।

प्रत्येक परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत
तहसीलदार लडभड़ोल डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। वहीं, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस नियमानुसार मामले की छानबीन कर रही है।

मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जताया शोक
जोगिंद्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल में सड़क हादसे में छह युवाओं की मृत्यु पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए और जरूरत के अनुसार राहत प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed