फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   maheshwar singh will celebrate holi at cm virbhadra singh home in shimla

बुरा न मानो होली है, सीएम वीरभद्र सिंह के घर नाटी डालेंगे महेश्वर!

Tue, 14 Mar 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Mar 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
maheshwar singh will celebrate holi at cm virbhadra singh home in shimla

हिलोपा के इकलौते विधायक महेश्वर सिंह बीते वर्ष भाजपा में शामिल हो गए थे। उस समय तो कांग्रेसियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन अब चुनावी साल में उनकी कमी अखर रही है। वीरभद्र के आंगन में उनकी नाटी और विधानसभा के अंदर एवं बाहर सीएम की पैरवी के तरीके को कांग्रेसी अब याद कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का एक खेमा उन्हें फिर से साथ लाने की पैरवी कर रहा है।

विज्ञापन


महेश्वर को साधने की जिम्मेवारी वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स को सौंपी गई है। साथ में अतुल शर्मा और प्रकाश ठाकुर को मैडम के साथ तैनात किया गया है। सुना है कि स्टोक्स होली पर महेश्वर को फिर हॉलीलाज ला रही हैं। इस अवसर पर नाटी और माला नृत्य की भी तैयारी की गई है। खुद वीरभद्र सिंह भी चाहते हैं कि महेश्वर सिंह हाली लॉज में नाटी डालें।... बुरा न मानो होली है। 
विज्ञापन


भरमौरी को दी बंदर भगाने वाली ‘स्यापा पिचकारी’ 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को बंदर भगाने के लिए अब ‘स्यापा पिचकारी’ दी है। बंदरों से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए चुनावी साल में सत्ती ने इसे विदेश से मंगवाया है। ट्रायल के लिए इसे मंत्री को दिया गया है। मंत्री जी हैरान इस बात से हैं कि विदेशी पिचकारी का नाम ‘स्यापा’ कैसे हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पिचकारी भेंट करते समय सत्ती ने उन्हें बताया है कि यह नाम उन्होंने खुद रखा है। सत्ती ने भरमौरी को यह भी बता दिया है कि इस पिचकारी में मैरून रंग डालेंगे तो ही इससे बंदर डरेंगे। इसमें कुछ खास नहीं है, जैसे कि एंटीहेलगन में कोई बारूद या कुछ और नहीं होता है। एंटीहेलगन में विस्फोट आवाज से ओले भागते हैं और इस पिचकारी से बस रंग से ही बंदर भाग जाते हैं। सुना है इस पिचकारी से भरमौरी साहब आज पहले जमकर होली खेलेंगे... बुरा न मानो होली है। 

बेरोजगारी भत्ते से खुश बाली सुधीर संग खेलेंगे होली

maheshwar singh will celebrate holi at cm virbhadra singh home in shimla

बेरोजगारी भत्ता देने की सीएम वीरभद्र सिंह की बजट घोषणा और धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने के फैसले से परिवहन मंत्री जीएस बाली फूले नहीं समा रहे हैं। खुशी में होली पर बाली नगरोटा बगवां में बाल मेला कर रहे हैं। खास यह है कि इसमें सुधीर शर्मा को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया है। भाजपा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार मुख्य अतिथि होेंगे। मेले में सुधीर और बाली जमकर होली खेलेंगे और शांता कुमार के साथ बेरोजगार युवाओं को भी अपने हाथों से गुलाल लगाएंगे।

ओकओवर में गले मिलेंगे वीरभद्र-धूमल 
मुख्यमंत्री का सरकारी घर ओकओवर होली के लिए इस बार खास तौर पर सजाया गया है। सीएम वीरभद्र और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल यहां गले मिलकर एक-दूसरे को गले लगाएंगे। सुबह पूजा-पाठ के बाद सीएम वीरभद्र सिंह अपने निजी घर हॉली लाज से ओक ओवर आएंगे। धूमल भी अपने सरकारी आवास से ओकओवर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि वीरभद्र अपनी हरे रंग की पिचकारी से मैरून रंग धूमल पर फेंकें गे तो धूूमल ने भी खास तैयारी की है।  

हिमाचल प्रदेश में सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा नौकरी पाने वाले अफसरों के टोले ने भी होली खेलने के लिए शिमला के रिज मैदान को चुना है। इन अफसरों ने होली खेलने के लिए रंग भी अमेरिका से मंगवाया है। इनका कहना है कि बाजार में आया रंग चीन से आया है। यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed