अजीब है कुर्सी का खेल, मेरे तो करीब से निकल गई : महेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध और खराब मौसम के कारण सीएम जयराम ठाकुर के जिला स्तरीय पराशर मेले में न पहुंचने पर मेले का शुभारंभ करते हुए आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि कुर्सी का खेल अजीब है।
कई नेता उम्रभर इस कुर्सी के पीछे लगे रहते हैं लेकिन, देवी-देवताओं की कृपा किसी-किसी पर ही होती है। यह कुर्सी मेेरे तो काफी करीब से निकल गई है। आईपीएच मंत्री ने कहा कि वह डा. वाइ एस परमार को छोड़कर अब तक सभी मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं और उन्हें
सात बार लोगों ने विधायक बनाया है। उन्होंने बाद में सीएम जयराम ठाकुर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार ने पांच माह में प्रदेश के लिए करोड़ों की योजनाएं मंजूर करवाई हैं।
दो विधायक तो बिन बुलाए आ गए
उन्होंने जिले और प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि अब इस कुर्सी को यहां से कभी न गवाएं। महेंद्र सिंह सात बार लगातार विधायक बन चुके हैं। जिलास्तरीय पराशर मेले में सियासी बाण भी खूब चले।
मेले का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि दो विधायक तो यहां बिना बुलाए आ गए। यह मजाक था या कुछ और लेकिन, इसकी चर्चा पूरे पंडाल में गूंजती उठी।