फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri were remembered

Shimla News: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri were remembered
शिमला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शनिवार को रिज पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा परमो धर्म का मंत्र देकर आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 1965 के युद्ध में उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश ने जिस प्रकार विजय हासिल की, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके देश के प्रति योगदान को याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article