फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tarring in Dhali led to traffic jam; police diverted vehicles via Dhali bypass

Shimla News: ढली में टारिंग के कारण ट्रैफिक जाम पुलिस ने ढली बाईपास से भेजे वाहन

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tarring in Dhali led to traffic jam; police diverted vehicles via Dhali bypass
सुबह से शाम तक लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैफिक संभालने को तैनात किए अतिरिक्त कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली क्षेत्र में सड़क पर पैचवर्क के कार्य के कारण सुबह से ही लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालत यह रही कि वाहनों की लंबी कतार को देखते हुए पुलिस को यातायात ढली बाईपास होकर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं शाम के समय भी संजौली बाजार से वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखने के प्रयास किए गए ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।


शहरवासियों ने हर रोज लगने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए टारिंग का काम दिन के बजाय रात के समय करने की मांग उठाई है। कैचमेंट एरिया और ढली क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग की ओर से सड़कों के गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है। लेकिन इस वजह से शहर के अति व्यस्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। टारिंग के कार्य के कारण कुफरी से लेकर भट्ठाकुफर और संजौली तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वजह से लोगों को कुफरी से भट्ठाकुफर पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया। इसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया और वाहनों को बाईपास से डायवर्ट किया। स्थानीय निवासी जगदीश वर्मा, अनिल कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि मार्ग पर टारिंग का काम करना जरूरी है, लेकिन इससे लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में टारिंग का काम रात के समय किया जाना चाहिए। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि टारिंग के कारण मार्ग पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही लोगों की सुविधा के लिए यातायात को डायवर्ट भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article