फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DDU Hospital has only one X-ray machine, leaving patients upset

Shimla News: डीडीयू अस्पताल में एक्सरे के लिए सिर्फ ही एक मशीन, मरीज परेशान

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
DDU Hospital has only one X-ray machine, leaving patients upset
दो मशीनें खराब, सिर्फ एक मशीन से हो रहे मरीजों के एक्स-रे, अस्पताल प्रशासन ने सरकार से की मशीन लगाने की मांग
विज्ञापन

मरीजों को एक्स-रे के लिए घंटों करना पड़ता है कतार में इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल (डीडीयू) में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से चला आ रहा नई आधुनिक मशीन लगाए जाने का इंतजार खत्म होता नजर नहीं आ रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की घोषणा भी की थी लेकिन डिजिटल तो दूर, यहां नई सामान्य तकनीक की एक्स-रे मशीन तक मरीजों को नसीब नहीं हो पाई है। मौजूदा स्थिति यह है कि इस अस्पताल की दो एक्स-रे मशीनें खराब पड़ी हैं और केवल एक एक्स-रे मशीन से ही रोजाना आने वाले 60 से 70 मरीजों के एक्स-रे हो पा रहे हैं। इसके चलते हर आयु वर्ग के मरीजों को एक्स-रे के लिए घंटों कतार में इंतजार करना पड़ता है। यह कमोबेश रोज की स्थिति है और इससे जल्द निजात मिलने की उम्मीद भी कम ही है। यदि यह एकमात्र एक्स-रे मशीन भी खराब हो गई तो अस्पताल में एक्स-रे सेवा पूरी तरह ठप हो जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के लिए एक नई एक्स-रे मशीन खरीदकर स्थापित करने की मांग सरकार और विभाग के समक्ष उठाई है, लेकिन अभी तक मशीन की खरीद नहीं हो पाई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने माना कि इन दिनों एक ही मशीन से मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं। पुरानी और खराब पड़ी मशीनों की जगह नई एक्स-रे मशीन लगाए जाने के लिए सरकार और विभाग को फिर से प्रस्ताव भेजा गया है। इसे मंजूरी मिलने और बजट स्वीकृत होने के बाद ही अस्पताल में नई मशीन लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article