{"_id":"6abfd04d6de4c80d330ffdd9","slug":"rohru-in-athletics-junga-in-football-and-matiana-in-basketball-champions-shimla-news-c-19-sml1002-796883-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एथलेटिक्स में रोहड़ू, फुटबॉल में जुन्गा और बास्केटबॉल में मतियाना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एथलेटिक्स में रोहड़ू, फुटबॉल में जुन्गा और बास्केटबॉल में मतियाना चैंपियन
विज्ञापन
जिले के पीएम श्री स्कूल सुन्नी में हुई जिला खेलकूद प्रतियोगिता में पाया सम्मान, बास्केटबॉल में मतियाना और मार्च पास्ट में दत्तनगर ने चैंपियन
24 स्कूलों के 324 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
800 मीटर में प्रशांत प्रथम और सुजल रहे द्वितीय
संवाद न्यूज एजेंसी
सुन्नी (शिमला)। जिले के पीएम श्री जीएमएसएसएस सुन्नी में चल रही जिला खेलकूद प्रतियोगिता के शुक्रवार को हुए समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में रोहड़ू, हॉकी में सुन्नी, फुटबॉल में जुन्गा, बास्केटबॉल में मतियाना और मार्च पास्ट में दत्तनगर ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न जोनों के 24 स्कूलों के करीब 324 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रैक स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़ में एसडीएवी रोहड़ू के कनिष ठाकुर ने पहला, पट्टूखर के लक्षित ने दूसरा और दत्तनगर के सुजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में कनिष ठाकुर प्रथम, सुजल द्वितीय और एमपीएस फागू के रिशांत तृतीय रहे। 400 मीटर में पीएम श्री सुन्नी के प्रशांत ने पहला, जीएमएसएसएस जुन्गा के वैभव पंडित ने दूसरा और एसडीएवी रोहड़ू के सुजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में प्रशांत प्रथम, सुजल द्वितीय और रिशांत तृतीय रहे। 1500 मीटर में जीएसएसएस कोटीघाट के हितेश प्रथम, पीएम श्री सुन्नी के नितिश कुमार द्वितीय और कैलाश तृतीय रहे। 3000 मीटर में हितेश प्रथम, नीतिश कुमार द्वितीय और पीएम श्री सुन्नी के ध्रुव चंदेल तृतीय रहे। रिले दौड़ में एसडीएवी रोहड़ू प्रथम, पीएम श्री सुन्नी द्वितीय और जीएसएसएस दत्तनगर तृतीय रहा। इस तरह फील्ड स्पर्धाओं में लॉन्ग जंप में पीएम श्री सुन्नी के प्रशांत प्रथम, एसडीएवी रोहड़ू के सुजल द्वितीय और कनिष ठाकुर तृतीय रहे।
हाईजंप में जीएसएसएस दत्तनगर के हिमांशु डोगरा प्रथम, सुजल द्वितीय और जीएसएस कोटीघाट के हितेश तृतीय रहे। शॉटपुट में एपीएस रोहड़ू के विराट शारदू प्रथम, एमपीएस फागू के आयश द्वितीय और जीएसएस जुब्बल के योग राज वर्मा तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में पीएम श्री सुन्नी के जतिन शर्मा प्रथम, एपीएस रोहड़ू के विराट शारदू द्वितीय और जीएसएस सराहन के अंशुल कारला तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो में जीएसएस जेओरी के योगराज नेगी प्रथम, पीएम श्री सुन्नी के जतिन शर्मा द्वितीय और जीएसएस जुंगा के प्रियंश तृतीय रहे। ट्रिपल जंप में एसडीएवी रोहड़ू के कनिष ठाकुर प्रथम, पीएम श्री सुन्नी के प्रशांत द्वितीय और एसडीएवी रोहड़ू के सुजल तृतीय रहे। प्रतियोगिता में पूर्व विधायक सोहनलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य निहाल ठाकुर, कई अन्य अतिथि और विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।