फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vansh won the gold medal in the under-35 category of Karate and Yagya won the gold medal in the 50 kg weight category.

Shimla News: कराटे के अंडर-35 में वंश व 50 किलो भार वर्ग में यज्ञ ने जीता गोल्ड मेडल

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vansh won the gold medal in the under-35 category of Karate and Yagya won the gold medal in the 50 kg weight category.
खेल परिसर में रोटरी क्लब शिमला के यूथ इन एक्शन-टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर पाया सम्मान, 55 किलो भार वर्ग में अर्शिया बनीं विजेता
विज्ञापन

गर्ल्स अंडर-52 किलो भार वर्ग में समृद्धि बनीं विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुक्रवार को कराटे और शूटिंग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब शिमला की ओर से टीम अनस्टॉपेबल-एंपावरिंग थ्रू इंक्लूजन के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय यूथ इन एक्शन-टूर्नामेंट : खेल से विकास के तहत स्पर्धा का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कराटे के अंडर 35 किलो भार वर्ग में वंश शर्मा ने पहला, सक्षम शर्मा ने दूसरा और साहिल कपूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 45 किलो भार वर्ग में प्रांशु ने पहला, रियांश नेगी ने दूसरा और अर्णव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 किलो भार वर्ग में यज्ञ ठाकुर ने पहला, रुद्रांश ने दूसरा और सानिध्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलो भार वर्ग में श्रेयस ने पहला, पार्थ ने दूसरा और अपूर्व ने तीसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स अंडर-52 किलो भार वर्ग में समृद्धि ने पहला, दिवेश दत्ता ने दूसरा और रवनीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलो भार वर्ग में अर्शिया ने पहला, आराध्या ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40 किलो भार वर्ग में आरती चौहान ने पहला और अर्चना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 57 किलो भार वर्ग में हर्षिता ने पहला, तेंजिन ने दूसरा और रेखा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


40 किलो भार वर्ग के पूल-ए में प्रिशिका ने पहला, खुशबू ने दूसरा और दीक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूल-बी में सियांशी ने पहला, कनिष्का ने दूसरा और भाग्यवती ने तीसरा स्थान हासिल किया। 45 किलो भार वर्ग के पूल-ए में ऐंजल ने पहला, वेदांशी ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूल-बी में अविका ने पहला और निहारिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 किलो भार वर्ग के पूल-ए में शगुन ठाकुर ने पहला, रिद्धमा शर्मा ने दूसरा और शरण्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पूल-बी में वैभवी जोशी ने पहला, ओशीन कटारिया ने दूसरा और भावना ने तीसरा स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र और पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ते हुए उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, शारीरिक फिटनेस और नेतृत्व क्षमता जैसे गुण विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निशानेबाजी में विदूशी लोहुमी ने जीता गोल्ड
प्रतियोगिता के तहत आयोजित एयर पिस्टल वुमन अंडर-12 में विदूशी लोहुमी ने गोल्ड और नुंद्रशा बांगा ने सिल्वर मेडल जीता। अंडर-16 में सुक्रित कौर ने गोल्ड, आव्या चौहान ने सिल्वर और युद्भवी बांगा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-19 में अदिति ने गोल्ड, तेजस्वी सिंह ने सिल्वर और वैष्णवी ठाकुर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंडर-21 में अपर्णा चंदेल ने गोल्ड, श्रेनिका अवस्थी ने सिल्वर और आराध्या ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। एयर पिस्टल मैन अंडर-12 में शिवास जनाइक ने गोल्ड, अयान नेगी ने सिल्वर और अभिमन्यु गोयल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-16 में आरव संघईक ने गोल्ड, पारस शर्मा ने सिल्वर और आर्यवीर ठाकुर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंडर-19 में सौरव ठाकुर ने गोल्ड, हृद्यांश ने सिल्वर तथा प्रिक्षित ठाकुर और मानव गुप्ता ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-21 में साश्वत ठाकुर ने गोल्ड, प्रिक्षित ठाकुर ने सिल्वर और तन्मय भट्ट ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। राइफल वुमन अंडर-12 में विदूशी लोहुमी ने गोल्ड और नुंद्रशा बांगा ने सिल्वर मेडल जीता। चारवी ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया।



निशानेबाजी के अंडर-16 वर्ग में अल्यासा ने जीता गोल्ड
अंडर-16 में अल्यासा भट्ट ने गोल्ड, देवांशी ने सिल्वर और आराध्या सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-19 में संस्कृति शर्मा ने गोल्ड, आरोही ठाकुर ने सिल्वर और अकरा भारती ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। राइफल मैन अंडर-12 में अर्जुन शर्मा ने गोल्ड, शिवास जमाइक ने सिल्वर तथा स्वक्ष शर्मा और मन्यांजय शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-16 में गंतव्य ठाकुर ने गोल्ड, परांजय शर्मा ने सिल्वर और अरहान रोहटा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंडर-19 में हृत्विक जिस्टु ने गोल्ड, नीरव चौहान ने सिल्वर और आर्यन मल्होत्रा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अंडर-21 में हियान ग्रोवर ने गोल्ड, आर्यभट्ट ने सिल्वर और अरहान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article