{"_id":"60522c06b100565726163025f1744a9a","slug":"machinery-theft-from-water-supply-scheme-at-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई योजना की मशीनरी चोरी, नड्डा ने किया था शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई योजना की मशीनरी चोरी, नड्डा ने किया था शिलान्यास
गोपाल शर्मा/अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
Updated Fri, 12 Feb 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर में सदर खंड की मंगरोट पंचायत के अधीन आने वाली सिंचाई स्कीम ठाडू-संधौली-मंगरोट शिलान्यास के 14 साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। योजना का उद्घाटन होने से पहले ही चोर स्कीम की दोनों स्टेजों की पंपिंग मशीनरी को ले उड़े हैं।
विज्ञापन
इससे 70 लाख रुपये से निर्मित यह सिंचाई योजना किसानों के लिए किसी काम नहीं है। आईपीएच विभाग ने इस संबंध में चोरी की शिकायत थाना में भी दर्ज करवा दी है। सिंचाई योजना का शिलान्यास 21 नवंबर 2002 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया था।
विज्ञापन
2007 में यह योजना बनकर तैयार हो गई थी। तब से लेकर यह योजना आज तक उद्घाटन की बाट जोह रही थी। योजना की दोनों स्टेज बनकर तैयार हो गई थी। विभाग इस योजना को किसानों को समर्पित करने की योजना बना रहा था। लेकिन, चोरों की कारगुजारी सारे प्लान पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन
चोर पहले योजना की स्टेज-1 की पंपिंग मशीन को चुरा ले गए थे। इसके बाद अब चोर दूसरी स्टेज की पंपिंग मशीनरी भी उड़ा ले गए। इससे सिंचाई योजना का लाभ किसानों को कब मिलेगा इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इस सिंचाई योजना से किसानों की लगभग 90 हेक्टेयर भूमि सिंचित होनी थी। लेकिन, चोरों ने किसानों के उम्मीदों ने पानी फेर दिया है।
किसानों राम लाल, रोशन लाल, बृज लाल, जय किशन और देवराज सहित ग्राम सुधार समिति ठाडू-संधौली-मंगरोट के प्रधान भगत राम ठाकुर, वार्ड सदस्य सोमा देवी और प्रेम लाल ठाकुर ने विभाग से इस योजना को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। इससे किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके।