फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   maa shoolini shobha yatra will be done again

शूलिनी माता के आदेश पर फिर निकलेगी शोभा यात्रा

Fri, 08 Aug 2014 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 08 Aug 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
maa shoolini shobha yatra will be done again

सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी की शोभा यात्रा फिर से निकलेगी। मां शूलिनी के आदेशों के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को दोपहर एक बजे शूलिनी मेले में निकलने वाली मां शूलिनी की शोभा यात्रा शहर में फिर निकलेगी।

विज्ञापन


इतिहास में दूसरी बार है, जब इस तरह के आदेशों की पालना हो रही है। जिला दंडाधिकारी सोलन मदन चौहान ने बताया कि मां शूलिनी का आदेश था कि उनकी शोभायात्रा दोबारा से दो माह के भीतर निकाली जानी चाहिए। लिहाजा 15 अगस्त निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब मां की शोभायात्रा दूसरी बार निकाली जाएगी। गौरतलब है कि मां की शोभायात्रा परंपरा अनुसार शूलिनी मेले के दौरान 20 जून को निकाली गई थी। मां की पालकी को उठाने को लेकर देर रात कल्याणों और कारोबारियों में खूब झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियो ने 21 को बाजार बंद रखकर अधिकारियों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। उसके बाद निर्णय के लिए मां का दरबार सजाया गया। मां की चौकी में मां ने असंतुष्टता जाहिर करते हुए शहरवासियों को दोबारा शोभायात्रा निकालने के आदेश दिए।

बारी-बारी पालकी उठाएंगे कल्याण-कारोबारी

शोभायात्रा मंदिर से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक तथा माल रोड होते हुए पुराना बस अड्डा पर जनता के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेगी। रात्रि को वापस मंदिर में पुन: स्थापित होगी। मां की डोली को मंदिर से पुरानी कचहरी तक कल्याण उठाएंगे।

इसके बाद शहर के लोग माता की पालकी को उपायुक्त चौक होते हुए पुराने बस अड्डे तथा दुर्गा माता मंदिर तक उठाएंगे। वापसी में दुर्गा मंदिर से शूलिनी मंदिर तक पुन: कल्याण मां की पालकी उठाएंगे। 16-16 लोगों की सूची फोटो सहित जिला प्रशासन को सौंपने के लिए कहा है।


दोपहर एक बजे से मालरोड बंद

लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए दोपहर एक बजे से मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। सभी लोग मां के दर्शन कर सके, इसके लिए पुराना बस अड्डा पर पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग बैरीकेड लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed