फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lurhad village will get road facility soon in bilaspur himachal

अमर उजाला खबर का असर: इस गांव को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा

Sun, 23 Sep 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 23 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
lurhad village will get road facility soon in bilaspur himachal

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लुरहाड़ गांव में आदिवासियों की तरह जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। दशकों से बन रही 6 किमी सड़क बनकर तैयार होगी।

विज्ञापन


अमर उजाला में खबर छपते ही विभाग ने मशीन भेजकर कार्य शुरू कर दिया है। सड़क का काम शुरू होने की सूचना मिलते ही लोगों में खुशी की लहर है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


इसके बाद संबंधित विभाग ने आननफानन में सड़क का काम शुरू करवा दिया। झंडूता के लुरहाड़ गांव के 70 परिवार आजादी के बाद भी गोबिंदसागर झील से घिरे एक टापू पर आदिवासियों की तरह जीवन बसर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क का निर्माण करीब 20 साल से हो रहा है, लेकिन यह आज तक नहीं बनी है।बरोहा-ज्योतिपत्तन की मुख्य सड़क से मुसाहन से लुरहाड़ गांव के लिए करीब 6 किमी संपर्क मार्ग का निर्माण हो रहा है।

इस सड़क को वाहन योग्य बनाया जाएगा

lurhad village will get road facility soon in bilaspur himachal

तीन किमी सड़क पक्की हो चुकी है, लेकिन इससे आगे सड़क नाम की कोई चीज नहीं है। लुरहाड़ गांव के बालकराम, मनीष कुमार, हेमराज, हंसराज, जगतराम, सोहनलाल, मोहनलाल, सुनीता देवी, लीला देवी, रिंकूराम, सुमन, इंद्र सिंह, राकेश

कुमार, कृष्णुराम, लाल सिंह, अनंतराम, प्रियांश शर्मा, तनुप्रिया, विद्या देवी, महंती देवी, विष्णुराम, सदाराम, निर्मला देवी, नरेश, राय सिंह, पवन कुमार, मुंशीराम, अमर लाल, सुशील, प्रेमलाल, बिमला, रमेश चंद, रामलाल, हरि सिंह और संतराम ने ने अमर उजाला का आभार जताया है।

लोक निर्माण विभाग बरठीं के सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा के अनुसार जेसीबी की मदद से सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इस सड़क को वाहन योग्य बनाया जाएगा। लुरहाड़ गांव की सड़क को इस वित्तीय वर्ष में विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed