फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   LPG Price Hike in himachal.

इस महीने महंगा मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, ये हैं नए रेट

Thu, 02 Mar 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Mar 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
LPG Price Hike in himachal.

अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा ही दिया जाना है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने फरवरी 2017 तक 12 सिलेंडरों का कोटा ले लिया है, उन्हें मार्च महीने में गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार की कीमत वसूली जाएगी। केंद्र सरकार ने एक वित्तीय वर्ष के दौरान 12 सिलेंडर देने का फैसला लिया है। हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर 87 रुपये महंगा हो गया है।
विज्ञापन


मार्च महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 794 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को कुल 844 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार खाते में वापस आएगी इतनी सब्सिडी

LPG Price Hike in himachal.

पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 340 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट भी चुकाना पड़ेगा। सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 807 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।

होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग चुकाने होंगे। उधर, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 148 रुपये बढ़े हैं। इस महीने 1471 रुपये में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। 100 रुपये के डिलीवरी चार्जिस अतिरिक्त देने होंगे। पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed