फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   LPG cylinder exploded with a bang in the Dhaba, six people got burnt in the fire

Mandi: ढाबे में धमाके के साथ एलपीजी सिलिंडर फटा, आग भड़कने से छह लोग झुलसे

Thu, 12 Dec 2024 10:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Dec 2024 10:37 AM IST
सार

 मंडी के नेरचौक बाजार में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के समीप एक ढाबे में बुधवार दोपहर जोरदार धमाके के साथ आग भड़क गई।

विज्ञापन
LPG cylinder exploded with a bang in the Dhaba, six people got burnt in the fire
नेरचाैक बाजार में एलपीजी सिलिंडर फटा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नेरचौक बाजार में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के समीप एक ढाबे में बुधवार दोपहर जोरदार धमाके के साथ आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से ढाबे में बैठे पांच लोगों सहित छह लोग झुलस गए। झुलसने वालों में तीन ढाबे के कर्मचारी है, जबकि दो लोग खाना खाने बैठे ग्राहक और एक अन्य दुकानदार है। घायलों का श्री लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के समीप मंडयाली धाम ढाबे में दोपहर करीब 1:28 बजे जोरदार अचानक धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़े। इससे बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। धमाके साथ ही आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से ढाबे में खाना खा रहे और कार्य करने वाले पांच लोग झुलस गए।

विज्ञापन


जबकि एक अन्य दुकानदार इसकी चपेट में आ गया। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और पानी फेंककर आग को बुझाया। मंडयाली धाम ढाबा में कार्य करने वाले केशव, संतोष, महेंद्र बुरी तरह से झुलस गए हैं। वहीं, खाना खा रहे अमर चंद, गिरधारी भी आग की चपेट में आ गए। ढाबे के सामने के दुकानदार प्रवीण शर्मा भी आग की लपटों में झुलस गए हैं। सभी घायलों मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सिलिंडर फटने के बाद ढाबा में लगा शीशा भी टूट गया। इससे भी कुछ लोगों हल्की चोंटे आई हैं।उधर, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कहा कि ढाबे में जोरदार धमाका होने के बाद आग की घटना पेश आई है। सिलिंडर फटने की सूचना मिली है। घायलों को फौरी राहत दी जा रही है। ढाबे का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लेने के पटवारी को निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed