फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lower excise team disappeared from the capital market

लोअर बाजार से आबकारी टीम गायब

Mon, 13 Oct 2014 03:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला Updated Mon, 13 Oct 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
Lower excise team disappeared from the capital market

त्यौहारी सीजन में आबकारी कराधान महकमे की टीम बेशक उपनगरों में टैक्स चोरी के मामलों को पकड़ रही है लेकिन हैरत है कि जिले के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र लोअर बाजार में एक भी मामला उजागर नहीं हुआ।

विज्ञापन


त्यौहारी सीजन में इस इलाके के जिम्मेदार आबकारी अफसर पांच दिन की छुट्टी पर हैं। लिहाजा जांच न होने से यहां टैक्स चोरी करने वालों की मौज लगी हुई है। कुछ लोग उपभोक्ताओं को बिल काटकर नहीं दे रहे।
विज्ञापन


इसमें गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रानिक आइटम और पटाखा कारोबार से जुड़े कुछ लोग शामिल हैं। लोअर बाजार से ऊपरी शिमला के कारोबारी सामान खरीद कर ले जाते हैं।

त्यौहारी सीजन में सबसे अधिक मांग इलेक्ट्रानिक आइटम और गिफ्ट आइटम की रहती है। इसके अलावा रेडीमेड कपड़ों और जूतों का भी बेहतर कारोबार रहता है।

टैक्स चोरों पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी महकमे की टीमें शहर के उपनगरों में तो खूब धमाल मचा रही हैं लेकिन छोटे कारोबारी की टैक्स चोरी पकड़ कर आंकड़ों के ग्राफ को बढ़ा रहे हैं। इस व्यापारिक केंद्र में कोई भी पैर रखने की जुर्रत नहीं कर पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इन दिनों एक दिन में करोड़ों का लेन देन हो रहा है। क्या इसमें टैक्स दिया जा रहा है? क्या कहीं सरकारी खजाने को चपत तो नहीं लग रही? इसकी जांच का जिम्मा आबकारी और कराधान महकमे के पास रहता है। लेकिन आजकल जांच के नाम पर यहां कुछ नहीं है।


शिमला शहर में पांच ईटीओ तैनात
आबकारी एवं कराधान महकमे के अतिरिक्त आयुक्त डीसी नेगी ने कहा कि शिमला शहर में पांच ईटीओ तैनात हैं। त्यौहारी सीजन में सभी क्रमबद्ध तरीके से ड्यूटी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed