{"_id":"5cd16879bdec2207186a4e96","slug":"lok-sabha-election-2019-youth-congress-national-president-keshav-chand-yadav-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने युवाओं से किया धोखा: केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने युवाओं से किया धोखा: केशव
Tue, 07 May 2019 04:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 May 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
केशव चंद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं के साथ धोखा किया है। सत्ता में आने से पहले मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन इससे उलट अपने कार्यकाल में उन्होंने देश में 4.70 करोड़ रोजगार के अवसर खत्म कर दिए।
विज्ञापन
केशव चंद बिलासपुर में हुए कांग्रेस के युवा सम्मेलन में मुख्यातिथि थे। प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर, प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा, प्रदेश सचिव साक्षी शर्मा और कांग्रेस सचिव विवेक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
केशव चंद ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस कारण वह मोदी के नाम पर वोट मांग रही है। लोगों को समझ आ गया है कि मोदी सरकार ने देश को बर्बाद कर रख दिया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम कम हुए हैं, लेकिन भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है। नोटबंदी कर बैंकों में लोगों का पैसा जमा करवा दिया, लेकिन काले धन के नाम पर मोदी एक रुपये भी नहीं ला सके।
उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर भी हमला बोला। पूछा कि अनुराग ने युवाओं के लिए क्या किया? कहां गई अनुराग ठाकुर की रेललाइन और जाहू हवाई अड्डा। अनुराग ने अपने कार्यकाल के दौरान लोगों को गुमराह करने का काम किया है।