फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 virbhadra singh statement for aashray sharma

आश्रय के पिता भी साथ आ जाएं तो पूरा परिवार एक हो जाएगा: वीरभद्र

Sun, 05 May 2019 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 May 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 virbhadra singh statement for aashray sharma
फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि यदि आश्रय के पिता पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा भी साथ आ जाएं तो उनका सारा परिवार एक हो जाएगा। यह उनका आदेश नहीं है, लेकिन उन्हें ऐसी आशा है। पूर्व सीएम मंडी लोकसभा क्षेत्र के नगवाईं में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आश्रय शर्मा पढ़े-लिखे मेहनती युवा हैं और उनका पूरा आशीर्वाद आश्रय के साथ है। सरकार लोगों की तकलीफ को दूर करने वाली होनी चाहिए, लेकिन मोदी बहुत होशियार हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कुछ भी नहीं दिया है।
विज्ञापन


मोदी का ध्यान मात्र गुजरात के विकास पर ही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र काफी बड़ा है। आश्रय भी अपने दादा की तरह लोगों की सेवा करना चाहता है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम पर तंज कसते हुए कहा कि आप वीरभद्र सिंह नहीं बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र कहीं से भी चुनाव लड़कर जीत सकते हैं, मगर जयराम को सत्ता का बहुत अधिक अहंकार है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व राजस्व एवं विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर, शशि शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण पाल शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, गुलजार मोहम्मद, हुकम चंद, रेशम ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed