{"_id":"5cdc27d8bdec2207066c9c30","slug":"lok-sabha-election-2019-uttarakhand-cm-trivendra-singh-rawat-statement-in-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का आज विश्व मान रहा लोहा: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का आज विश्व मान रहा लोहा: रावत
Wed, 15 May 2019 08:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुर/पांवटा (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुर/पांवटा (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 May 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि आज पूरा विश्व पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा मान रहा है। विकास के दम पर देश भर में मोदी की लहर है। हिमाचल व उत्तराखंड में सभी संसदीय सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड के सीएम बुधवार को पांवटा के भगानी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने कहा था कि हम 100 रुपये भेजते है तो लाभार्थी तक मात्र 15 रुपये ही पहुंचते है। बाकी 85 रुपये बिचौलिए खा जाते है।
विज्ञापन
उन्होंने तो इसका तब कोई समाधान नहीं ढूंढा। लेकिन, पीएम मोदी ने जनधन खाता खोलकर सीधे यह राशि लाभार्थी के खाते में पहुंचाने का काम किया। जिससे करोड़ों की राशि हड़पने वाले बिचौलिए समाप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली पर हमला हुआ जोकि निंदनीय है। इससे पहले उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र विधायक मुन्ना सिंह चौहान व पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने संबोधित किया। कहा कि हिमाचल-उत्तराखंड देवभूमि व वीरों की भूमि है।
दोनों राज्यों के एक जैसे राजकाज, बोली, रिवाज व आपसी तालमेल है। यमुना नदी पर बनने वाले पुल से गिरिपार क्षेत्र को ही फायदा ही नहीं, बल्कि विकासनगर बाजार, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य व मंडी बाजार को भी लाभ होगा।