फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: two District congress President in Hot Seat Mandi

हॉट सीट मंडी में जिला कांग्रेस के अब दो जिलाध्यक्ष

Fri, 03 May 2019 08:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019:  two District congress President in Hot Seat Mandi
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल

लोकसभा चुनावों को मात्र 16 दिन शेष रह गए हैं। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी चुनावी प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी बीच हॉट सीट मंडी में जिला कांग्रेस की कमान दो अध्यक्ष संभाले हुए हैं।

विज्ञापन


दीपक शर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर खुद को जिला अध्यक्ष बताया और पार्टी के भीतर उनके खिलाफ साजिश रचने का दावा किया है। शशि शर्मा ने कहा कि कुर्सी की लालसा नहीं है।
विज्ञापन


अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अनुशंसा पर उन्हें पद मिला है, जिसकी गरिमा वह कायम रखेंगे। ताजपोशी के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल का आभार जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस संविधान के अनुसार जिलाध्यक्ष की नियुक्ति का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को है। अभी इनसे कोई आदेश नहीं मिले हैं।

उनके खिलाफ पार्टी के भीतर साजिश चल रही है। उन्हें आदेश मिल जाते हैं तो ऐसी स्थिति में वह क्या करेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी सही निर्णय करेगी तो वह पार्टी के साथ हैं। गलत निर्णय का विरोध करेंगे। 

राठौर बोले- दीपक अध्यक्ष, शशि शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष

lok sabha election 2019:  two District congress President in Hot Seat Mandi

कहा कि वह जिलाध्यक्ष हैं और जब तक उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश नहीं मिलते, वह पद पर बने रहेंगे। वीरभद्र सिंह गुट पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया और कहा, वह वरिष्ठ नेता हैं और वे उनका आदर करते हैं। 

गौर हो कि दीपक शर्मा को सुक्खू और शशि शर्मा को वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में दो जिला अध्यक्षों के होने से मामला खासी चर्चा का बन गया है। उधर, अब कार्यकर्ताओं के लिए भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है कि आखिर उनका असली सेनापति कौन है? 

हॉट सीट मंडी में अध्यक्ष को लेकर मची उठापटक पर पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शर्मा को उनके पद से नहीं हटाया गया है। वह पद पर बने रहेंगे, जबकि शशि शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed