{"_id":"5cb04675bdec221461127021","slug":"lok-sabha-election-2019-suresh-chandel-final-verdict-will-come-after-14th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेल कांग्रेस में जाएंगे या भाजपा में रहेंगे, फैसला इस तारीख के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेल कांग्रेस में जाएंगे या भाजपा में रहेंगे, फैसला इस तारीख के बाद
Fri, 12 Apr 2019 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेंगे। इसके लिए वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसी बीच चंदेल भाजपा हाईकमान के साथ बातचीत के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पार्टी चाह रही है कि लोकसभा चुनाव में चंदेल भी पार्टी के लिए अपनी भूमिका निभाएं। उधर, कांग्रेस ने भी चंदेल को अपने पाले में करने की उम्मीद अब तक नहीं छोड़ी है। हालांकि, चंदेल ने साफ कर दिया है कि वे अपने सियासी भविष्य को लेकर 14 अप्रैल के बाद ही कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन
सियासी भविष्य संबंधी सवाल पर सुरेश चंदेल ने कहा की अभी वह समर्थकों और अन्य करीबी लोगाें से बातचीत कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि भाजपा में रहते हैं तो क्या परिणाम होंगे और कांग्रेस के साथ जाने में क्या परिस्थितियां बन सकती हैं।
विज्ञापन
चंदेल ने कहा कि उनसे कई अन्य राष्ट्रीय दल के नेता भी संपर्क कर रहे हैं। फिलहाल वह दिल्ली जा रहे हैं। वे राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत करने के बाद ही कोई फैसला लेने की स्थिति में होंगे।
चौदह अप्रैल से पहले वह किसी दल में जाने का फैसला नहीं लेंगे। उधर, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि वह चंदेल से संसदीय क्षेत्र के प्रभारी होने के नाते मिले हैं। चंदेल से विस्तार में भाजपा के साथ जुड़े रहने की बात की गई है।
इस पर चंदेल ने उन्हें एक दो दिन में इस संबंध में जवाब देने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि पहले चंदेल की कांग्रेस में टिकट के साथ एंट्री पक्की मानी जा रही थी। जिसके बाद किन्हीं कारणों से ऐन मौके पर टिकट नहीं मिला। इससे चंदेल सियासी मझधार में फंसे हुए हैं।