{"_id":"5cd43a2dbdec22075d23920c","slug":"lok-sabha-election-2019-shanta-kumar-statement-over-his-political-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम सांस तक राजनीति में घर नहीं बैठूंगा: शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम सांस तक राजनीति में घर नहीं बैठूंगा: शांता
Thu, 09 May 2019 08:03 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि राजनीति में न तो घर बैठे हैं और न ही जीवन भर घर बैठेंगे। चुनाव की राजनीति को छोड़ने का फैसला लिया है। अब वह चुनाव लड़ाने का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सतपाल सत्ती ने शांता को घर बैठाया के बयान पर कहा कि वह अंतिम सांस तक राजनीति में घर नहीं बैठेंगे। शांता कुमार बोल- पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि चंबा के सीमेंट उद्योग सिकरी धार को भूल जाऊं।
विज्ञापन
कहा कि उनसे पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के दो सीमेंट उद्योग बरमाणा और दाड़लाघाट कब लगे थे? वीरभद्र सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं। वह तो केवल दो बार थोड़े समय के लिए मुख्यमंत्री बने हैं।
विज्ञापन
ये दोनों सीमेंट उद्योग उनके कार्यकाल में लगे हैं। वीरभद्र सिंह ने छह बार मुख्यमंत्री रहते क्यों नहीं एक भी उद्योग लगाया? शांता ने कहा कि चंबा सीमेंट उद्योग कुछ कठिनाइयों के चलते रुकता रहा है, लेकिन अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रुकावटों को दूर कर दिया है।
दिल्ली में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद बनने वाले किशन कपूर और उनकी पहली प्राथमिकता चंबा में सीमेंट उद्योग लगवाना होगी।