{"_id":"5cced2edbdec22072448713a","slug":"lok-sabha-election-2019-satpal-satti-targets-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ती ने वीरभद्र से पूछा - क्या मंडी से ‘मकरझंडू’ है कांग्रेस प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ती ने वीरभद्र से पूछा - क्या मंडी से ‘मकरझंडू’ है कांग्रेस प्रत्याशी
Sun, 05 May 2019 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 May 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा है। सत्ती ने कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता जो खुद अभी जमानत पर चल रहे हैं, वे दूसरों की जमानत जब्त करने जैसी बातें कर रहे हैं। शिमला से जारी बयान में सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सिंह मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रारंभ से ही किसी मकरझंडू को टिकट दिए जाने की बात कर रहे थे, तो क्या वर्तमान में कांग्रेस का प्रत्याशी ही मकरझंडू है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को 2014 के लोकसभा चुनाव को याद रखना चाहिए जब जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस को करारी हार देकर सबक सिखाया था। वीरभद्र सिंह ने अपने शासनकाल में सामंती तानाशाह बनकर शराफत की सारी सीमाएं पार कर दी थीं। उनके शासनकाल में जिसे जरा सा भी विरोधी समझा जाता, उसे किसी न किसी जाल में फंसा दिया जाता था या डरा-धमका कर चुप करा दिया जाता था।
विज्ञापन