फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: satpal satti statement over anil sharma

हाईकमान लेगा अनिल शर्मा पर निर्णय: सत्ती

Thu, 04 Apr 2019 08:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: satpal satti statement over anil sharma
फाइल फोटो

भाजपा सरकार में मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय के कांग्रेस से चुनाव लड़ने से जो स्थिति पैदा हुई है, उस पर पार्टी हाईकमान जल्द स्थिति साफ करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के माध्यम से इस पूरे मामले की रिपोर्ट से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवा दिया गया है। पार्टी हाईकमान से जो भी निर्णय देगा उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल मंडी में पार्टी के प्रचार से अनिल शर्मा के इंकार को लेकर नामांकन के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि यह पार्टी से ज्यादा मंत्री अनिल शर्मा का पारिवारिक मसला है, जिस पर उन्हें स्वयं निर्णय लेकर पार्टी को अवगत करवाना चाहिए। सतपाल सत्ती ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस देशद्रोहियों से मिल गई है, जिसकी झलक उनके घोषणा पत्र में स्पष्ट दिख रही है।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणापत्र में ऐसे बिंदू जोड़े हैं, जिससे सुरक्षा बलों और देश प्रेमियों का मनोबल गिरा है। देश में राष्ट्रद्रोह संबंधी कानून को हटाने की मंशा देश के लिए घातक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी नेताओं के बयान पर भी जवाब देना चाहिए, जिसमें कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की मांग की गई है।
 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने हमीरपुर लोस चुनाव के मद्देनजर पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा का कैडर व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि चुनाव निशान और विचारधारा का है। चंदेल अगर कांग्रेस से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें न तो कांग्रेस के वोट मिलेंगे और न ही वे भाजपा के वोट तोड़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed