फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 ramswaroop sharma sansad adarsh gram is in lack of facilities

ग्राउंड रिपोर्ट: पांच साल बाद भी वैसा ही है सांसद का गोद लिया आदर्श गांव

Thu, 16 May 2019 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर मनु शर्मा, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
मनु शर्मा, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 May 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 ramswaroop sharma sansad adarsh gram is in lack of facilities
सांसद रामस्वरूप शर्मा का गोद लिया मनाली गांव - फोटो : अमर उजाला

सांसद का गोद लिया मनाली गांव पांच साल बाद भी वैसा ही है, जैसे वह 2014 से पहले था। सांसद रामस्वरूप शर्मा इस गांव को आदर्श बनाने के लिए 2014 में गोद लिया है। सांसद पांच साल में डीपीआर के फेर में फंसे रहे। गांव को सोलर लाइट से रोशन जरूर किया है, परंतु यह मूलभूत सुविधाओं से अभी भी कोसों दूर है।

विज्ञापन


गांव में न सीवरेज सुविधा, न बेहतर सड़कें और न ही पीने के लिए पानी है। स्वास्थ्य सुविधा भी शून्य होने के साथ यहां हाई स्कूल भी नहीं है। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव के चयन से लोगों को उम्मीद बंधी थी कि उनके अच्छे दिन आएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सुविधाएं जुटाने को कई विभागों ने खाका बनाया, विलेज डेवलपमेंट प्लान के तहत उपग्राम सभाएं हुईं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सुझाव दिए और आवश्यकताएं भी बताई हैं। मनाली पंचायत के पूर्व प्रधान हुकम राम ने बताया कि गांव के विकास को करीब 100 कार्यों की डीपीआर तैयार की है। पंचायत प्रधान मोनिका भारती ने कहा कि मनाली गांव का विकास ठंडे बस्ते में है। गांव के विकास के लिए न तो बजट का प्रावधान हुआ है और न ही काम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed