{"_id":"5ca609b4bdec22146b5ecb31","slug":"lok-sabha-election-2019-ramlal-thakur-statement-over-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग तब जन्मे भी नहीं थे, जब बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ: रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग तब जन्मे भी नहीं थे, जब बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ: रामलाल
Thu, 04 Apr 2019 07:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Apr 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रामलाल ठाकुर ने कहा है कि हमीरपुर के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर देश के बैंकों के राष्ट्रीयकरण बारे गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग तब जन्मे भी नही थे, जब कांग्रेस ने देश के बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश भी कांग्रेस ने ही बनाया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों में झूठी भ्रांतियां फैलाने से पहले उन्हें देश व प्रदेश के इतिहास को जान लेना चाहिए। रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हार को देखते हुए अपने दो सांसदों के टिकट तक काट दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबराए हुए हैं। अब देश में भाजपा की कोई भी जुमलेबाजी नहीं चलने वाली है। प्रदेश भाजपा की कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर उछल कूद उनकी गिरती दशा को स्वयं ही बयां कर रही है।
विज्ञापन
रामलाल ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन होगा। इस समय देश में बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी को दूर करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।