फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 ram lal thakur statement in hamirpur

भाजपा एजेंट की तरह काम कर रहे मुख्य निर्वाचन अधिकारी: रामलाल

Mon, 15 Apr 2019 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 ram lal thakur statement in hamirpur
कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

चुनावी दंगल में नेताओं के एक-दूसरे के खिलाफ आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच कांग्रेस ने अब हिमाचल  के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा दिए हैं। हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। कांग्रेस के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के जनरल हाउस में उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारियों की कार्यप्रणाली से ऐसा लगता है कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों ने बीते दिन उनके रोड शो पर भी आपत्ति जता दी, जबकि भाजपा और उसके प्रत्याशी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कांग्रेस सम्मेलन में रामलाल ठाकुर ने कहा- घोषित मुख्यमंत्री को हराकर कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने भाजपा का एक टायर पंक्चर कर दिया है। दूसरा टायर इस चुनाव में पंक्चर हो जाएगा, बशर्ते वीरभद्र सिंह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ज्यादा समय दें। उन्होंने सम्मेलन में वीरभद्र सिंह से हमीरपुर को ज्यादा समय देने का आग्रह भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed