{"_id":"5cd40ac5bdec220752495029","slug":"lok-sabha-election-2019-priyanka-gandhi-raod-show-in-theog-and-sundernagar-on-17th-may-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी 17 को यहां करेंगी रोड शो, कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी 17 को यहां करेंगी रोड शो, कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे
Thu, 09 May 2019 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 May 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने घर के पास से ही हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार का आगाज कर रही हैं। प्रियंका गांधी 17 मई को शिमला आ रही हैं। उनका शिमला शहर के पास छराबड़ा में अपना मकान है, जिसका उन्होंने हाल ही में निर्माण किया है।
विज्ञापन
उनके घर के पास से ही ठियोग हलका शुरू होता है। उनकी पहली रैली ठियोग में ही होगी। इसके बाद उनकी दूसरी रैली इसी दिन सुंदरनगर में होगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 17 मई को शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत ठियोग और मंडी के तहत सुंदरनगर में रोड शो करेंगी। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल में शुक्रवार से कांग्रेस का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ेगा। ऊना में शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा करेंगे। सोलन रैली की जल्द तारीख तय कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 और 13 मई को गुलाम नवी आजाद का भी हिमाचल आने का कार्यक्रम है। वह चंबा व शिमला में पत्रकार वार्ता करेंगे।
विज्ञापन