फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: major vijay singh mankotia statement over virbhadra

अपनी गिरफ्तारी टालने को वीरभद्र ने की भाजपा से सांठगांठ: मनकोटिया

Wed, 15 May 2019 08:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: major vijay singh mankotia statement over virbhadra
मेजर विजय सिंह मनकोटिया - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए माहौल बनाने का आरोप लगाया है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान मनकोटिया ने कहा कि वीरभद्र जहां भी जा रहे हैं, अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं।

विज्ञापन


अंदरखाते की गई सांठगांठ के पीछे वीरभद्र सिंह के खिलाफ दायर चार्जशीट के बाद गिरफ्तारी टालने का खेल है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट तैयार हुए इतना समय बीतने के बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस ने प्रदेश का स्टार प्रचारक घोषित किया है, लेकिन वीरभद्र सिंह स्टार एंटरटेनर बन गए हैं। कांगड़ा को छोड़कर अन्य सभी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री को पसंद नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते इन क्षेत्रों में जहां भी वह प्रचार करने जाते हैं, वहां पर अपनी ही पार्टी के लोगों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनकोटिया ने कहा कि पवन काजल अभी इस काबिल नहीं हुए हैं कि वे सांसद का कार्य संभाल सकें। दो बार विधायक बनने से कोई सांसद पद की दावेदारी नहीं जता सकता।

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज भाजपा ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को दर्शा दिया है। ऐसे में नरेंद्र मोदी को पीएम का पद सौंपने के लिए अन्य ऐसे प्रत्याशी खड़े कर दिए गए हैं, जो सांसद बनने के काबिल ही नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed