फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: kuldeep singh rathore statement over import duty on apple

मोदी सरकार ने सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का वादा पूरा नहीं किया: राठौर

Wed, 15 May 2019 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 May 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: kuldeep singh rathore statement over import duty on apple

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का वादा पूरा नहीं किया है। राज्य के लाखों बागवानों को पांच साल बाद भी अपने ही हाल पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


शिमला में दुराचार के मामले में प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में विफल रहे हैं। कुलदीप राठौर ने बुधवार को राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेब पर आयात शुल्क न बढ़ाने से लाखों बागवानों के साथ आर्थिक रूप से अन्याय किया जा रहा है। विदेशी सेब देश में आने से बागवानों को फसलों का पूरा दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सिरमौर के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा भी नहीं मिला, जबकि यह मामला लंबे समय उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा नहीं मिलने से लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। राठौर ने कहा कि हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया है और न ही विशेष पैकेज मिला है। विशेष पैकेज न मिलने से प्रदेश के अहित हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed