{"_id":"5ca62ea6bdec22141835440d","slug":"lok-sabha-election-2019-kuldeep-rathore-statement-over-anil-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप राठौर बोले- अनिल पर चार दिन में होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप राठौर बोले- अनिल पर चार दिन में होगा खुलासा
Thu, 04 Apr 2019 10:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा है कि आश्रय के पिता अनिल शर्मा फिलहाल भाजपा के मंत्री हैं। उनका आगे क्या होने वाला है, इसका खुलासा दो-चार दिन में हो जाएगा। राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने आश्रय शर्मा को टिकट देकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंडी जिले में चुनौती दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास धनबल है जबकि कांग्रेस के पास जनबल। ज्वालामुखी में मीडिया से मुखातिब राठौर ने कहा कि पार्टी हाईकमान के संभावित फैसलों का विरोध करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों में कांगड़ा-चंबा से पवन काजल, शिमला से धनीराम शांडिल और मंडी से आश्रय शर्मा पार्टी के जिताऊ चेहरे हैं। एक-दो दिन में हमीरपुर संसदीय सीट से भी दमदार प्रत्याशी को उतारा जाएगा।
विज्ञापन
यह पार्टी उम्मीदवार भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को हराने में पूरी तरह सक्षम रहेगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय रत्न, प्रदेश सचिव बलविंद्र बबलू, धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।