फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: jairam thakur statement over anil sharma in mandi

चुप रहने पर सुखी रहेंगे अनिल शर्मा: जयराम

Sun, 21 Apr 2019 05:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Apr 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam thakur statement over anil sharma in mandi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पिता पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को साफ शब्दों में नसीहत दी है कि जितना चुप रहेंगे, उतना ही सुखी रहेंगे। कहा कि अगर मुंह खोला तो कई राज खुलेंगे।

विज्ञापन


सीएम द्रंग क्षेत्र के हरड़गलू में महिला मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल पर कांग्रेस की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि मंडी को सम्मान और स्थान वर्षों के बाद मिला है।
विज्ञापन


अगर कांग्रेस अच्छा नहीं सोच सकती तो बुरा सोचना भी बंद करे। मंडी का सम्मान जनता का सम्मान है और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। अगर विपक्ष की बात की जाए तो उन्हें नरेंद्र मोदी के सिवा कुछ भी नहीं दिखता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय जब हमले होते थे तो तत्कालीन प्रधानमंत्री चिट्ठी लिखकर कार्रवाई करते रहे। लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री ने उड़ी के बाद पुलवामा हमले का जवाब चिट्ठी लिख कर नहीं सर्जिकल स्ट्राइक से दिया है। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सीएम ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत है और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के प्रभारी तीर्थ सिंह रावत, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक जवाहर ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, द्रंग भाजपा महिला मोरचा की अध्यक्ष जया स्वरूप ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed