{"_id":"5cded9abbdec22073964f23e","slug":"lok-sabha-election-2019-employee-died-during-election-duty-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में चुनावी ड्यूटी पर गए कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में चुनावी ड्यूटी पर गए कर्मचारी की मौत
Fri, 17 May 2019 09:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 May 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत आने वाले जरी में चुनाव ड्यूटी पर एक कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लोत राम पुत्र गिरीधार की चुनाव ड्यूटी जरी में लगी थी। पोलिंग पार्टी के साथ वह शुक्रवार शाम को जरी पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथियों द्वारा जब उसे डॉक्टर के पास उपचार के लिए लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन