फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: election commission issued one more notice to satpal satti

राहुल-प्रियंका पर फिर टिप्पणी, सत्ती को एक और नोटिस जारी

Wed, 17 Apr 2019 07:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Apr 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: election commission issued one more notice to satpal satti
फाइल फोटो

हिमाचल में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को 24 घंटे के भीतर चुनाव आयोग ने दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। सोलन के नालागढ़ में जनसभा के दौरान राहुल गांधी को अपशब्द कहने पर मचा बवाल अभी थमा भी नहीं है कि राहुल और प्रियंका पर एक और टिप्पणी को लेकर सत्ती फिर फंस गए।

विज्ञापन


ऊना के भंजाल में 14 अप्रैल को जनसभा के दौरान भी सत्ती की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस पर संज्ञान लेते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) अंब तोरुल एस रवीश ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने नोटिस में ये लिखा

lok sabha election 2019: election commission issued one more notice to satpal satti
भारत निर्वाचन आयोग

आरोप है कि गगरेट विस क्षेत्र के भंजाल में भाजपा एससी मोर्चा सम्मेलन के दौरान सतपाल सत्ती ने राहुल गांधी और प्रियंका पर टिप्पणी की। चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि अपने भाषण में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

एआरओ रवीश ने कहा कि निर्वाचन विभाग की सर्विलांस टीम की ओर से की गई रिकॉर्डिंग के आधार पर भाजपा अध्यक्ष को नोटिस दिया है। इस मामले में सत्ती का कहना है कि उन्हें नोटिस मिला है। मामले में अधिवक्ता से बात करके जवाब दाखिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देख विपक्ष की बौखलाहट भी सामने आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed