फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 election commission awareness campaign in himachal govt schools

19 मई को मतदान के लिए मम्मी-पापा से वादा लेंगे विद्यार्थी

Mon, 15 Apr 2019 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Apr 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 election commission awareness campaign in himachal govt schools
फाइल फोटो

प्रदेश में 19 मई को मतदान के लिए स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी अपने माता-पिता से वादा लेंगे। विद्यार्थी इसके लिए बाकायदा संकल्प पत्र भराएंगे। ये पत्र 15 मई तक भरे जाएंगे। चुनाव आयोग ने शिक्षण संस्थानों तक पत्र पहुंचाने का जिम्मा शिक्षा विभाग को सौंपा है।

विज्ञापन


पत्र में विद्यार्थियों की तरफ से माता-पिता को प्रेरित करने के लिए जिक्र किया गया है कि वे बच्चों से प्रेम करते हैं। बच्चे का भविष्य देश के मजबूत लोकतंत्र से जुड़ा है। ऐसे में वे उनसे पत्र के माध्यम से मतदान का वादा करें। यही नहीं, वे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ पड़ोसियों और दोस्तों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। 
विज्ञापन


संकल्प पत्र में माता-पिता के लिए अलग-अलग कॉलम बनाए गए हैं। इन कॉलमों में माता-पिता के नाम और उनके हस्ताक्षर, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल का जिक्र किया गया है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश भर के सभी उपनिदेशकों को संकल्प पत्र भरवाने के बारे में कहा है। माता-पिता से संकल्प पत्र भरवाकर विद्यार्थी 15 मई तक वापस अपने शिक्षण संस्थानों में जमा कराएंगे। यहां से ये संकल्प पत्र शिक्षा उपनिदेशक के कार्यालयों और वहां से जिला निर्वाचन कार्यालयों में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी हरिकेश मीणा ने कहा कि संकल्प पत्र शिक्षा उपनिदेशक के कार्यालयों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों को भिजवा दिए हैं। 15 मई तक ये संकल्प पत्र विद्यार्थियों को भरवाकर वापस स्कूलों में जमा करवाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed